आदर्श महाविद्यालय में जैविक कृषि एवं रोजगार प्रशिक्षण का समापन


उमरिया - शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया  में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना  के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन के लिये  प्राचार्य डॉ अभय पांडेय के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण प्रभारी डॉ नियाज अहमद अंसारी एवं डॉ विजय डाबर के सहयोग से जैविक कृषि पाठशाला नैगवाँ जिला कटनी के संचालक रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
      प्रशिक्षण के समापन पर छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं जैविक कृषि का साहित्य का वितरण किया गया। 21 जनवरी 2020 से 18 फरवरी 2020 तक जैविक खेती प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान विभिन्न खादों तथा कीट नाशकों के निर्माण फसलों में उपयोग  एवं प्रायोगिक प्रदर्शन की जानकारी छात्र छात्राओं ने दिया।
     प्रशिक्षण सह प्रभारी डॉ विजय डाबर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी तथा प्राचार्य डॉ अभय पांडेय ने जैविक खेती  के माध्यम से  स्वरोजगार स्थापित करने एवं प्रशिछक रामसुख दुबे ने भूमि मानव स्वास्थ्य फसलों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जैविक खेती अपनाने की सलाह दिया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ नियाज अहमद अंसारी ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में समस्त  विद्यार्थियों तथा स्टाफ उपस्थित रहा।