उमरिया - जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए जिले में बनाए गए 29 पंजीयन केन्द्रों पर गेहूं, चना, मसूर एवं सरसो के लिए जिले मे अब तक 9288 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीयन की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है। किसान अपना पंजीयन निर्धारित तिथि तक अवश्य कराए। किसान अपने मोबाइल एवं िकियोस्क सेंटर से भी पंजीयन करा सकते है।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित उमरिया में 336 किसान रकबा 612.62, चंदिया में 343 किसान रकबा 846.77, कौडिया में 723 रकबा 1423.95, बडखेरा में 348 किसान रकबा 589.00, ददरौडी में 303 किसान रकबा 616.46, पथरहठा में 327 किसान रकबा 1027.79, बिलासपुर में 192 किसान रकबा 472.89, करकेली में 116 किसान रकबा 262.35 , घुनघुटी में 133 किसान रकबा 290.54, चौरी में 40 किसान रकबा 40.19, मानपुर में 404 किसान रकबा 629.87 , बल्हौड में 325 किसान रकबा 503.82, नवगवां में 357 किसान रकबा 381.79, गढपुरी में 247किसान रकबा 491.91, पनपथा में 287 किसान रकबा 507.68 का पंजीयन हुआ है।
इसी तरह बकेली उमरिया में 164 किसान रकबा 273.86, कठार में 415 किसान रकबा 600.43, सिगुडी में 378 किसान रकबा 672.76, इंदवार में 351 किसान रकबा 625.64, भरेवा में 352 किसान 581.45, कोटरी में 617 किसान रकबा 1100.59, अमरपुर में 403 किसान रकबा 1163.69,सेवा सहकारी समिति मर्यादित पडवार में 409 किसान रकबा 339.26,सेवा सहकारी समिति मर्यादित पडवार आजासेवा में 326 किसान रकबा 538.08, चिल्हारी में 348 किसान रकबा 799.25,छांदाखुद में 151 किसान रकबा 291.93, डोडका में 276 किसान रकबा 552.71 , मालाचुआ में 89 किसान रकबा 192.70 रकबा , पिण्ड्रा में 69 किसान रकबा 287.20 तथा कियोस्क आदि के माध्यम से 759 किसानों ने रकबा 1535.46 का पंजीयन हुआ है।
कुल 9288 किसानों ने कराया पंजीयन