उमरिया - बिरसिंहपुर पाली नगर के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के ब्लॉक इकाई द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।शांति नमन यात्रा नगर के हृदय स्थल बिरासिनी माता मंदिर से प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय प्रकाश चौराहे पर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए मौन धारण कर हमारे भारत की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सैनिकों को सलूट कर व पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों का नमन व मौन धारण कर भावपूर्ण सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल , जनभागीदारी अध्यक्ष रवि मिश्रा,पूर्व जिला महासचिव पवन संभर, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष शनु उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा,छैन्प् ब्लॉक अध्यक्ष हर्षअवधिया,ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष साजिद रिजवी,निकेश उपाध्याय,नगर अध्यक्ष जितेंद्र दहिया, नगर उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महासचिव हिमांशु उपाध्याय, सचिव प्रिंस चतुर्वेदी, सचिव उमंग सोनी, सह सचिव रितिक शिवहरे कॉलेज अध्यक्ष इरफान खान उपाध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा कुलदीप तिवारी हर्ष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि