सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ


उमरिया- जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दादरी में सार्वजनिक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 24 फरवरी 2020 को मंगल कलश यात्रा, बैटकी एवं वरुण पूजा की गई। आज 25 फरवरी  2020 को कुंती, भीष्म स्तुति ,कपिल देव बहुति ,संवाद आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 26 फरवरी 2020 धु्रव चरित्र जड़ भरत चरित्र ,अजामिल उपाख्यान , 27 फरवरी 2020 को वामन चरित्र, श्री राम कृष्ण जन्मोत्सव, 28 फरवरी 2020 को श्री कृष्ण लीला कालीया ,मर्दन गोवर्धन पूजा, 29 फरवरी 2020 को महारस की कथा उद्धव, गोपी संवाद कृष्ण रुक्मणी विवाह , 1 मार्च 2020 को सुदामा चरित्र, 24 गुरुओं की, कथा परीक्षित, मोक्ष, हवन ,पूजा, 2 मार्च 2020 को हवन पूर्णाहुति तर्पण विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक शरद गोविंद जी महाराज    (संकर्षण दास) है। कथा एवं पाठ समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रवचन एवं कथासार समय दोपहर 2 बजे से  6 बजे नियत किया गया है। 
गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
   श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का कथा के आयोजन में कलश यात्रा  में गाजे बाजे  के साथ  हजारों की संख्या में भक्तगण पूरे गांव में भ्रमण कर धूमधाम से निकाली  कलश यात्रा,एवं काली मंदिर प्रांगण में पहुंचकर बैठकी का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।