उमरिया। कांग्रेस सेवादल ने भाजपा पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कल गांधी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता जाने से भाजपा बौखलाई हुई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा खनिज संपदा की लूट और पिछले 15 साल के दरमियान पूर्व मुख्यमंत्री चौहान और उनके मंत्रियों के घोटालों की जांच शुरू किए जाने से उनमे हडकंप मच गया है। खुद को जेल जाने से बचाने के लिए भाजपाईए माफियाओं से मिल कर सरकार को कमजोर करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। हाल में हुआ घटनाक्रम इसी की परिणीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे और कमलनाथ सरकार 5 नहीं 15 साल से आगे चल कर प्रदेश के किसानों, गरीबों और बेरोजगार सहित समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम करेगी। पुतलादहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अमृतलाल यादवए त्रिभुवन प्रताप सिंहए सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंहए युवा सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप यादवए प्रवक्ता अशोक गौंटिया, निरंजन सिंह, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एरास खान, सतवंत सिंह, नासिर अंसारी, चंदू राठौर, कल्लू गुप्ता, प्रहलाद यादव, मिथिलेश राय, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कांग्रेस सेवादल ने फूंका शिवराज नरोत्तम का पुतला