उमरिया - नेहरू युवा केन्द्र उमरिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत महिला सम्मेलन एवं पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत शाहपुर विकासखंड पाली एवं उमरिया में आयोजित गया ।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उत्कर्ष माथुर ने बताया महिलायें आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही हैं।वह हर क्षेत्र में महारत हासिल कर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।समाज और देश के विकास में महिलाओं का योगदान सबसे अधिक योगदान है।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी ने बताया की शासन ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक शासकीय योजनाओं चलाई है।जिसका लाभ लेकर महिलाएं अब अबला न होकर सबला बन रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अनेक अवसर सामने आ रहे है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सबसे ज्यादा जरूरी है।समाज मे महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज देश और प्रदेश सबसे ज्यादा मजबूत होगा।क्योंकि महिलायें ही घर की रीढ़ होती है।वह पत्नी,बेटी, माँ, बहन और घर की बहू का फर्ज निभाने के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सही पोषण के बारे में समझाया एवं उपयुक्त नारा सही पोषण तो देश रोशन के बारे में विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक नितिन बिशनी,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी,उत्कर्ष माथुर,गोविंद सिंह,पंकज पटेल,अमन गुप्ता,आफ्रीन ,रयुवा मंडल राहुल खरे,पूजा बैगा,कारण बैगा,रोहन सिंह,संकल्प कोल,रोहित,संतोष राठौर एवं सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
महिला सम्मान व महिला अधिकारों जागरूकता का लिया संकल्प