पद्म श्री श्याम सुंदर शर्मा ने किया  जुधईयां बाई का सम्मान


उमरिया - बिहार संग्राहलय मे आयोजित तीन दिवसीय चित्र कार्यशाला में तीन दिवसीय आयोजित जन गण तस्वीर खाना ग्राम लोढा की आदिवासी चित्रकार जुधईया बाई बैगा, संतोषी बाई बैगा एवं शकुन बाई ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बिहार की ऐसी महिलाओ का आगे लाना था जो झोपड़ पट्टी मे रहती है और निरूद्देश्य जीवन बिता रही है। आयोजन आईएम ए फाउण्डेशन लंदन एवं बिहार संग्रहालय द्वारा आयोजित किया गया था। आई एम एम फाउण्उेशन के निर्देशक राधा विनोद ने जुधईया बाई एवं बैगा कला की महत्ता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित एवं सहयोग देने का संकल्प लिया। जुधईया बाई बैगा का प्रसिद्ध चित्रकार पद्म श्री श्याम सुंदर ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में देवाशीष कलकत्ता , काजल देव त्रिपुरा, हर्ष माधवा, संजय ममता, एवं बबीता बिहार, एवं आशीष स्वामी ने भी कार्यशाला में  चित्र बनाये।