सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन
उमरिया। प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने कल गांधीचौक मे कालादिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं वृहद प्रदर्शन किया, तख्तियां लहराईं और जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरीके विधायकों को पैसे देकर खरीदा, उन्हे सांसद और मंत्री पद का प्रलोभन दिया और एक चुनी हुई सरकार गिराई वह निंदनीय है। उन्होने कहा कि जबसे केन्द्र मे भाजपा की सरकार बनी है, तभी से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का दौर चल पडा है। गोवा, मिजोरम, मणिपूर कर्नाटक से लेकर मध्यप्रदेश मे इसी तरह का खेल हुआ और कई बार लोकतंत्र की हत्या की गई। एक तरफ देश मे कोरोना महामारी पैर पसार रही थी तो दूसरी ओर भाजपा सरकार खरीदने के षडयंत्र मे व्यस्त थी। उसके इस चरित्र ने भारतीय लोकतंत्र के सामने चुनौती खडी कर दी है। श्री सिंह ने कहा कि मप्र मे कमलनाथ सरकार का गिरना नकेवल हिटलरशाही और मनमानी का प्रतीक है बल्कि प्रदेश की उन्नति और विकास के सुनहरे सपनों का भी अंत है, जो जनता ने देखे थे और 15 महीनो मे जिनमे से कई पूरे भी होने लगे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर बनाई गई शिवराज सरकार अनैतिक है अत: इसे तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिये।
युवाओं ने की नारेबाजी
इस मौके पर कांग्रेस के एरास खान, विक्रम सिंह, हर्ष सिंह आदि के नेतृत्व मे कई घंटे तक नारेबाजी हुई। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने वज्र, फायर ब्रिगेड मे कई सिपाहियों को तैनात किया गया था। सांथ एसडीओपी केके पाण्डेय, टीआई श्रीमती वर्षा पटेल सहित पुलिस के दर्जनो अधिकारी और कर्मचारी गांधी चौक मे आखिरी तक जमे रहे।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, धु्रव सिंह, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, सुभाषनारायण सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौटिया, सेवादल के अध्यक्ष संतोष सिंह, निरंजन प्रताप सिंह, शिवरतन सेन, रंजना दीक्षित, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एरास खान, विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, नासिर अंसारी, पीएन राव, अशोक गुप्ता, ताजेन्द्र सिंह, मो. खुर्रम शहजादा, ताराचंद राजपूत, अरविन्द चतुर्वेदी, खालिक अंसारी, संजय अग्रवाल, विजय सिंह, अशोक मिश्रा, धनप्रताप सिंह, राजीव सिंह बधेल, शिशुपाल यादव, लालभवानी सिंह, मोहित सिंह, सोमचंद वर्मा, अयाज खान, धनीलाल राठौर, लल्ला चौधरी, राधेश्याम कुशवाहा, आकाशदीप शुक्ला, रंजीत सिंह, प्रहलाद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, आयुष सिंह गहरवार, रामकृपाल, मनोज सिंह, वदूद बाबा, दिलीप तिवारी, किशोर सिंह, वरूण नामदेव, बबलू गिरी, प्रभाकर सिंह, अफजल खान, रणजीत सिंह, विशाल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, ज्ञानेन्द्र, रहीश, जुनैद खान सहित सैकडों की संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।