उमरिया - चंदिया थाना अंतर्गत पाली के पास एक आर्टिका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है वही अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार परिवार कटनी सेे गाढ़ा सरई (डिंडौरी) जा रहे थे,इसी बीच जैसे ही वाहन चंदिया के ग्राम पाली पहुंचा, वैसे ही सड़क पर विचरण कर रहे चौपाये को बचाने के चक्कर मे आर्टिका अनियन्त्रित हो गयी,और सड़क से कुछ दूर जा गिरी। घटना में वाहन में सवार रणजीत सिंह गम्भीर चोट आई है ,जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। घटना में सचिन राय, संदीप साहू और मासूम चिंकी सभी निवासी गाड़ा सरई भी मौजूद रहे,हादसे में रणजीत सिंह के अलावा बाकी लोग बाल बाल बच गए है।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन