उमरिया - जिले सहित नौरोजाबाद, पाली, करकेली , चंदिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवती अमावस्यां पर सुहागवती महिलाओ ने व्रत रखकर पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना की। इस दौरान सुहागवती महिलाओ ने पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए पेड पर रक्षा सूत्र बांधा एवं 108 चीजो की फेरी लगाते हुए परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। विदित हो कि महिलाएं सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा किया। इसके बाद वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा किया। इसके साथ ही महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर पूजा पाठ कर गरीबों को दान पुण्य किया।
सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख वटवृक्ष की पूजा अर्चना कर मंगल गीत का गायन किया। इसके साथ ही पति की दीर्घायु की कामना के लिए शिव मंदिरों में भोले नाथ का दर्शन कर उपवास रखा।
कई सालों बाद बना ऐसा संयोग
जिले भर मनाई गई सोमवती अमावस्यां