उमरिया - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गाठ दिवस 10 वी का रिजल्ट घोषित किया गया हैं। जिसमे संत जोसफ स्कूल के छात्रों ने अच्छे अंक लाते हुए माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के प्रसन्नता सकसेना ने 88. 6 प्रतिशत, बृजेन्द्र सिंह ने 86.2 प्रतिशत, वंशिका अग्रवाल ने 85.6 प्रतिशत, प्रज्ञा शुक्ला ने 83. 8 प्रतिशत, सानिध्य कुमार गुप्ता ने 83.2 प्रतिशत, ओम शर्मा ने 82 प्रतिशत, अमरिसा त्रिपाठी ने 81. 6 प्रतिशत, सुयश मिश्रा ने 81.2 प्रतिशत, श्लोक कुशवाहा ने 81 प्रतिशत, प्रीति पासी ने 80.4 प्रतिशत एवं आकांक्षा रजक ने 80. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार एव उनके मित्रो ने बधाई प्रेषित की हैं।
संत जोसफ स्कूल का सुयश