उमरिया - विगत दिनो उमरिया शहर के झिरिया मोहल्ला में देह व्यापार मे पकड़े गये आरोपियो मे से एक नबालिक को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया था जिसे एक सप्ताह से वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। वह लड़की अचानक सोमवार की रात गायब हो गई। अब सवाल यह उठता है कि वह लड़की अचानक वन स्टाप सेंटर से कहां चली गई। इसके पीछे लोगो का यह भी कहना है कि हो सकता है कि लडकी भाग गई हो या फिर उसे भगा दिया गया हो। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस अधीक्षक , सीईओ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य विभागीय अधिकारियो ने उसी लडकी से काउंसलिंग की जो कि अभी काउंसलिंग हुए २४ घंटे भी पूरे नही हुए और लड़की गायब हो गई। सवाल यह है कि काउंसलिंग के बाद ही लड़की क्यो गायब हुई। आखिर क्या वह लड़की कुछ ऐसे राज खोलने वाली थी। जो कि अभी भी दफन है। इस पूरे मामले मे यह बताया जा रहा है कि लडकी चार बजे सुबह गायब हुई थी । यह वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा में भी चूक मानी जा सकती है। निसंदेह इस घटना में किसी न किसी का हाथ होना लाजमी है। हालाकि पुलिस प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले पर सुबह से ही छानबीन जारी कर दी जिसमें उक्त लड़की सहित एक एंबुलेंस चालक मानपुर के बिजौरी जंगल से पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया है।
वन स्टाप से गायब लड़की मिली बिजौरी के जंगल में