उमरिया - पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु 01 माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उमरिया जिले में 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है जो कई वर्षों से फरार चल रहे थे और लुक छिप रहे थे । स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थानों मे टीम तैयार कराई गई और पुलिस टीमों व्दारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये 10 दिनों में तलाश कर 22 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 07 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किया है। उनमें से स्थायी वारंटी सतेन्द्र कुमार झारिया पिता शीतल प्रसाद झारिया उम्र 22 वर्ष निवासी विकटगंज 10 वर्षों से फरार था व अन्य वारंटी 04 वर्षों से फरार थे। गिरफ्तार स्थायी वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया। थाना मानपुर पुलिस टीम ने 07 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है जिसमें अरूण कुमार पटेल पिता हरवंश प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी नौगांव नरेश बैंगा पिता गोपाल बैगा 37 वर्ष, निवासी देवरी, रामाधार बैगा पिता रामजियावन बैगा उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कछौंहा, रामविनोद बैगा पिता बाबू बैगा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछौंहा, सूर्यभान सिंह पिता गया सिंह खोजिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लखमूर, राजाराम सिंह पिता कोदूलाल सिंह गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पासी, राजेश यादव पिता जगन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पठारी कई वर्षों से फरार थे। थाना चंदिया पुलिस टीम के व्दारा 02 स्थायी वारंट तामील किये गये जिसमें गौरीशंकर पिता लुकेश केवट निवासी कोढी मोहल्ला रेल्वे स्टेशन के पास कटनी का वर्षों से फरार था। थाना नौरोजाबाद पुलिस टीम के द्वारा 04 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। स्थायी वारंटी रामकरण बैगा पिता विश्वनाथ बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी नवसेमर, नन्हेलाल प्रजपति पिता भलू प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी पडरिया टोला आमाडोंगरी, सुभाष बैगा पिता फुलेल बैगा उम्र 18 वर्ष निवासी जुड़वानी, मोहन सिह पिता स्व. ज्ञान सिंह गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी रहठा वर्षों से फरार थे। थाना पाली पुलिस व्दारा 02 स्थायी वारंटी गोरेलाल पिता तातू बैगा उम्र 26 वर्ष निवासी रौगढ़ व गोली उर्फ बृजकिशोर पिता झिब्बुल चौधरी निवासी औढ़ेरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है उक्त दोनों वारंटी 05 वर्षों से फरार थे।
धड़पकड़ के अभियान में गिरफ्तार हुए वर्षों से फरार 22 स्थायी वारंटी