उमरिया - नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम करकेली(नदी टोला)में पंडाल में दुर्गा माता की बैठकी को लेकर विवाद होने के बाद अचानक एक पक्ष ने स्थानीय महिला रोशनी पति सतेंद्र बर्मन उम्र 32 वर्ष पर डंडे लाठी से हमला कर दिया। जिसमे महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ घायल महिला का भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया है। बताया जाता है कि गांव में पंचायत ने बाकायदा पंडाल का निर्माण कराया हैं। इसी स्थल पर पीडि़त पक्ष बैठकी की तैयारी कर रहा था,इसी बीच पंडाल के करींब रहने वाले मुन्ना बर्मन उम्र 45,एवम पत्नी गुड्डी बर्मन उम्र 35 अपने दोनो बेटे विकास बर्मन उम्र 26 एवम सुमित बर्मन उम्र 22 वर्ष को लेकर घटना स्थल आ गए,और रोशनी के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे,अचानक हुवे इस हमले में महिला घायल हुई है।
दुर्गा पंडाल को लेकर हुआ विवाद, महिला पर किया लाठी से हमला