खानम नसीम अख्तर पार्टी से निस्कासित


उमरिया - जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने लिखित विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि खानम नसीम अख्तर नौरोजाबाद को ६ वर्ष के लिए पार्टी से निस्कासित कर दिया गया है। इन पर यह आरोप लगाया गया है कि निरंतर कांगे्रस विरोधी गतिविधियो में शामिल रहकर संगठन को क्षति पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। अत: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आपकी कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता से ६ वर्ष के लिए निस्कासित किया जाता है।